बुधवार, 28 मार्च 2018

तेरी इस धरती से दूरी कितनी है.....




देखता  हूँ  अक्सर  तो  पास  लगता  है  तू  परछाई  में

बतला  दे,

 ऐ  चाँद  फिर  भी  तेरी  इस  धरती  से  दूरी  कितनी  है.....

गुरुवार, 1 मार्च 2018

कोई ख़्वाब आज अपना पूरा कर लूँ !!!









दिल  करता  है  आज,

सजा  दूँ  रंगों  से  आँचल  तुम्हारा
कोई  ख़्वाब  आज  अपना  पूरा  कर  लूँ
तोड़  कर  सारे  बंधनों  को  आज
तुमको  अपनी  बाँहों  में  भर  लूँ,

दिल  करता  है  आज,

कुछ  रंग  अपने  प्यार  का  मिला  कर  गुलाल
आज  रंग  दूँ  तुम्हारे  गुलाबी  से  गाल
कुछ  उदासी  उन  आँखों  की  आज  हर  लूं
मुस्कराहट  उनकी  आज  अपनी  आँखों  में  भर  लूँ,

 दिल  करता  है  आज,

कोई  ख़्वाब  आज  अपना  पूरा  कर  लूँ ।