शनिवार, 30 अप्रैल 2016

धड़कन में दिल की याद तुम्हारी है ( मुक्तक )


ढ़लती  हुई  शाम  में  आस  तुम्हारी  है
आंखों  को  हर  पल  प्यास  तुम्हारी  है
धड़कने  को  धड़कती  है  दिल  की  धड़कन
हर  धड़कन  में  दिल  की  याद  तुम्हारी  है।

प्रेम ही तो धन है (मुक्तक)



प्रेम  ही  तो  धन  है  प्रेम  ही  जीवन  है
प्रेम  के  ही  दिन  रात  गीत  गुनगुनाइए
प्रेम  ही  है  औषधी  प्रेम  ही  संजीवनी
प्रेम  को  ही  दिन  रात  हृदय  में  बसाइये।

वृँदावन बनवाइये (मुक्तक )



राधा  बन  आये  गोरी  यमुना  के  तट  पर
श्याम  बनकर  खुद  बंसी  बजाइये
प्रेम  रहे  चारों   ओर   प्रेम  बसे  चारों  ओर
घर  को  ही  मिल  वृँदावन  बनवाइये ।

घर को ही मिल वृँदावन बनवाइये ( कविता )








दिल  करता  है  तुम्हे  आँखों  में  बसा  लूँ  मैं
दिल  करता  है  तुम्हे  सांसों  में  बसा  लूँ  मैं
जुदा ना  होने  दूँ   कभी  अपने  से  तुमको  मैं
दिल  करता  है  तुम्हे  खुद  में  छुपा  लूँ  मैं

आँखों  ही  आँखों  में  जब  बात  बढ़  जाती  है
चैन  दिन  का  रात  नींद  उड़  जाती  है
रूह  को  सुकून  नहीं  दिल  को  करार  नहीं
कैसे  कह  दू   तेरे  इश्क़  का  बीमार  नहीं

इश्क़  के  रोग  की  तो  दवा  नहीं  मिलती
भूख  नहीं  लगती  प्यास  नहीं  लगती
वैध  जी  से  पूछा  मैंने  दवा  तो  बताइये
बोले  दिलबर  को  अपने  मिलने  बुलाइये


आँखों  को  आँखों  के  पास  होटों  को  होटों  के  पास
पहले  दिलबर  को  अपने  गले  से  लगाइये
गिले-शिकवे सब  भूल  के  दोनों  ही  अब
ज़िन्दगानी  को  मिल  प्यार  से  बिताइये

प्रेम  ही  तो  धन  है  प्रेम  ही  जीवन  है
प्रेम  के  ही  दिन  रात  गीत  गुनगुनाइए
प्रेम  ही  है  औषधी  प्रेम  ही  संजीवनी
प्रेम  को  ही  दिन  रात  हृदय  में  बसाइये

राधा  बन  आये  गोरी  यमुना  के  तट  पर
श्याम  बनकर  खुद  बंसी  बजाइये
प्रेम  रहे  चारों   ओर   प्रेम  बसे  चारों  ओर
घर  को  ही  मिल  वृँदावन  बनवाइये ।






शनिवार, 9 अप्रैल 2016

प्रेम ना होता अगर जग में

 
 
प्रेम  ना  होता  अगर  जग  में  शायद  भगवान  नहीं  होते,
राधा  ना  होती  जग  में  मीरा  के  श्याम  नहीं  होते,
ना  कोई  वंशी-वट  होता,  वृँदावन  धाम  नहीं  होते । 

                                             मनोज  यादव

हमको सपने सजाना जरुरी लगा

पढ़िए मेरी कविता हमको सपने सजाना जरुरी लगा, शायद आपकी पलकों पर भी कुछ सपने सज जाएँ,
आपको भी किसी अपने के लिए कोई सपना सजाना जरुरी लगे,
हृदय-तल की गहराइयों से निकली एक कविता

"हमको सपने सजाना जरुरी लगा"


सादर -
मनोज यादव 
 

http://www.pravakta.com/humko-sapne-sajana-jaroori-laga/